वसुधा : बड़े ठाकुर ने देव और वसुधा का राज़ खोला, चंद्रिका के सामने संकट!!

वसुधा : बड़े ठाकुर की रिकवरी से देव (अभिषेक शर्मा) और वसुधा (प्रिया ठाकुर) की शादी का राज़ खुला, चंद्रिका भड़कीज़ी टीवी के पॉपुलर डेली सोप वसुधा की कहानी अब बड़ा मोड़ लेने वाली है। देव और वसुधा ने चुपचाप शादी कर ली है, लेकिन बड़े ठाकुर ने उन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में देख लिया था और इसी सदमे में उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

बड़े ठाकुर की जान पर बन आई थी। चंद्रिका घबरा गई थी और समझ नहीं पा रही थी क्या करे, वहीं वसुधा उसका सहारा बनकर खड़ी रही। लेकिन असली धमाका तब होता है जब बड़े ठाकुर खतरे से बाहर आकर होश में आ जाते हैं। उन्हें देव और वसुधा की पूरी सच्चाई पता है।

देव और वसुधा के प्यार पर नया संकटबड़े ठाकुर देव और वसुधा को अकेले में बुलाते हैं और उनकी छिपी हुई शादी पर सवाल उठाते हैं। देव यह सुनकर हैरान रह जाता है। बड़े ठाकुर उनकी शादी के खिलाफ खड़े हो जाते हैं। देव उन्हें मनाने की कोशिश करता है, वहीं वसुधा उनसे कहती है कि वह अभी चंद्रिका को सच्चाई न बताएँ, क्योंकि वह यह सदमा नहीं झेल पाएगी।

अब देखना है कि अगला तूफ़ान क्या लेकर आएगा और क्या बड़े ठाकुर देव और वसुधा का राज़ सबके सामने लाएँगे? आगे की रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।