
गॉसिप टीवी के अनुसार: BARC इंडिया की वीक 12 टीआरपी रेटिंग्स सामने आ चुकी हैं, और इस हफ्ते के आंकड़ों में चार्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कई पॉपुलर शोज़ की रैंकिंग गिरी है, जबकि कुछ शोज़ ने चौंकाने वाली छलांग लगाई है, जिससे टॉप 20 की लिस्ट में नया फेरबदल हुआ है।एक बार फिर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने पहला स्थान बरकरार रखा है। ‘तुम से तुम तक’ ने शानदार उछाल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ तीसरे नंबर पर है।
इस हफ्ते की सबसे बड़ी चर्चा ‘अनुपमा’ को लेकर है, जो पहले टॉप पोजीशन पर मजबूत पकड़ बनाए हुए था, लेकिन अब चौथे स्थान पर खिसक गया है। टॉप 5 में पांचवें स्थान पर ‘गंगा माई की बेटियां’ है।मिड-रैंकिंग में ‘वसुधा’ छठे नंबर पर है, जबकि ‘उड़ने की आशा महासंगम’ सातवें स्थान पर पहुंचा है। ‘नागिन 7’ आठवें स्थान पर अपनी स्थिर स्थिति बनाए हुए है, वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नौवें नंबर पर आ गया है।
कभी चार्ट में टॉप पर रहने वाला ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अब दसवें स्थान पर पहुंच गया है। आगे की रैंकिंग में मुकाबला और कड़ा हो गया है। ‘लाफ्टर शेफ्स’ 11वें स्थान पर है, जबकि ‘उड़ने की आशा’ 12वें नंबर पर खिसक गया है और टॉप 10 से बाहर हो गया है। ‘जगधात्री’ 13वें, ‘लक्ष्मी निवास’ 14वें और ‘मन्नत महासंगम’ 15वें स्थान पर है, वहीं ‘मन्नत’ 16वें नंबर पर है।
गिरावट की बात करें तो ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ 17वें स्थान पर पहुंच गया है और ‘डॉ. आरंभि’ 18वें स्थान पर खिसक गया है। ‘जी कुटुंब अवॉर्ड्स 2026’ 19वें स्थान पर रहा, जबकि ‘मंगल लक्ष्मी’ 20वें नंबर पर लिस्ट को खत्म करता है।
चैनल रैंकिंग में भी बदलाव: इस हफ्ते सोनी सब ने बाजी मारी और पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद स्टार प्लस दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कलर्स टीवी तीसरे नंबर पर रहा।