
गॉसिप्स टीवी द्वारा: BARC इंडिया ने वीक 4 की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें हिंदी टेलीविजन की दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस हफ्ते की रैंकिंग में दर्शकों की पसंद में उतार-चढ़ाव साफ नजर आ रहा है — कहीं वापसी, कहीं गिरावट और कुछ नए शोज़ की दमदार एंट्री।
इस हफ्ते क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान बनाए रखा है। अनुपमा ने जोरदार वापसी करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि नागिन 7 एक पायदान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गई है।तुम से तुम तक चौथे नंबर पर स्थिर बना हुआ है। वहीं रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स फिनाले के बढ़ते क्रेज की वजह से टॉप 5 में पांचवें स्थान पर लौट आया है।
वसुधा गिरकर छठे नंबर पर पहुंच गया है, इसके बाद गंगा माई की बेटियां सातवें स्थान पर है। उड़ने की आशा की गिरावट जारी है और यह आठवें नंबर पर आ गया है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है और नीचे फिसलकर नौवें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि तारक मेहता का उल्टा चश्मा दसवें नंबर पर बना हुआ है।जगद्धात्री ग्यारहवें स्थान पर है। नए शो डॉक्टर आरंभि ने पहले ही हफ्ते में 1.5 टीवीआर के साथ अच्छी शुरुआत की है।
मन्नत तेरहवें नंबर पर गिरा है, उसके बाद लक्ष्मी निवास चौदहवें और मंगल लक्ष्मी पंद्रहवें स्थान पर हैं।चार्ट के निचले हिस्से में — तू जूलियट जट्ट दी सोलहवें, लक्ष्मी का सफर सत्रहवें, आरती अंजलि अवस्थी अठारहवें, झनक उन्नीसवें और महादेव एंड संस बीसवें स्थान पर रहा।कुल मिलाकर इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट ने साफ कर दिया है कि मुकाबला लगातार और भी दिलचस्प होता जा रहा है।