
गॉसिप्स टीवी के अनुसार: BARC इंडिया ने सप्ताह 5 की टीआरपी रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें टॉप 20 की सूची में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।इस हफ्ते रेटिंग्स की दौड़ में अनुपमा ने फिर से नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर ली है, जबकि ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। ‘नागिन 7’ लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
‘वसुधा’ इस हफ्ते बड़ा उछाल मारते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि ‘तुम से तुम तक’ पांचवें स्थान पर है। ‘गंगा माई की बेटियां’ छठे स्थान पर रहा, और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ सातवें नंबर पर काबिज है।
‘उड़ने की आशा’ आठवें स्थान पर फिसल गया, जबकि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ नौवें नंबर पर रहा — लीप के बाद इसमें मामूली सुधार देखने को मिला है। नई एंट्री ‘मिस्टर एंड मिसेज परशुराम’ ने पहले ही हफ्ते 1.6 टीवीआर के साथ दसवें स्थान पर डेब्यू किया है।
सूची में आगे ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 11वें नंबर पर खिसक गया है, इसके बाद ‘जगद्धात्री’ 12वें और ‘मन्नत’ 13वें स्थान पर हैं। ‘डॉ. आरंभि’ और ‘लक्ष्मी निवास’ क्रमशः 14वें और 15वें नंबर पर रहे।
‘तू जूलियट जट्ट दी’ 16वें स्थान पर है, जबकि ‘महादेव एंड संस’ 17वें नंबर पर है। ‘सेहर होने को है’ ने बढ़त के साथ 18वां स्थान हासिल किया, वहीं लीप के बाद ‘मंगल लक्ष्मी’ 19वें नंबर पर फिसल गया। ‘लक्ष्मी का सफर’ 20वें स्थान पर रहा और इसमें गिरावट दर्ज की गई है।