
Gossips TV की ओर से जारी वीक 06, 2026 की बज़ रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले टॉप 10 हिंदी टीवी एक्टर्स को दिखाया गया है। ये रैंकिंग 46 एक्टिव टीवी शोज़ से जुड़े मीडिया कवरेज, दर्शकों की भागीदारी, इंटरैक्शन और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के गहन विश्लेषण के आधार पर तैयार की गई है।
इस हफ्ते भी प्रियंका चाहर चौधरी ने 5.86% के साथ नंबर 1 पोज़िशन बरकरार रखी और सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। उनके ठीक पीछे समृद्धि शुक्ला 5.24% के साथ दूसरे नंबर पर रहीं, जिनकी लोकप्रियता लगातार बनी हुई है।
नमिक पॉल ने 4.71% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि रोहित पुरोहित 4.58% के साथ चौथे नंबर पर रहे।
रूपाली गांगुली 4.10% के साथ पांचवें और स्मृति ईरानी 4.07% के साथ छठे स्थान पर रहीं। वहीं पार्थ समथान 3.53% के साथ सातवें नंबर पर रहे।तेजस्वी प्रकाश आठवें स्थान पर 2.25% के साथ, करण कुंद्रा नौवें नंबर पर 2.04% के साथ और शरद केलकर 2.00% के साथ टॉप 10 की लिस्ट पूरी करते हैं।
इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में रहे टॉप 10 हिंदी टीवी शोज़ :1. नागिन 7 (Colors TV) – 8.54%, 2. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Star Plus) – 7.26%, 3. लाफ्टर शेफ्स 3 (Colors TV) – 7.17%, 4. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Star Plus) – 6.48%, 5. अनुपमा (Star Plus) – 5.95%, 6. सेहर होने को है (Colors TV) – 5.50%, 7. तू जूलियट जट्ट दी (Colors TV) – 4.34%, 8. तुम से तुम तक (Zee TV) – 3.98%, 9. मन्नत (Colors TV) – 3.03%, 10. रिमझिम (Dangal TV) – 2.78%, खास बात ये रही कि रिमझिम दंगल टीवी का पहला शो बना जिसने इस टॉप 10 बज़ लिस्ट में जगह बनाई।