ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा की वापसी, अरमान-मेहर की शादी रोकने की आखिरी लड़ाई शुरू!!

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा (समृद्धि शुक्ला) शादी में करेगी बड़ा खुलासा, आर्यन और तान्या गुपचुप दे रहे साथ, कहानी अब अपने चरम पर पहुंच गई है, जहां अरमान और मेहर की बहुप्रतीक्षित शादी की शुरुआत होती है। पूरा परिवार खुश और भावुक नजर आता है, क्योंकि उन्हें लगता है कि अरमान अब आगे बढ़ रहा है। विद्या और मायरा इस नई शुरुआत से राहत महसूस करती हैं और खुशी-खुशी इस पल को सेलिब्रेट करती हैं।

लेकिन तभी सब कुछ बदल जाता है, जब अभिरा अचानक शादी में पहुंच जाती है। उसकी एंट्री से मेहर चौंक जाती है और उसकी मौजूदगी से घबरा उठती है। अभिरा शांत रहती है और यहां तक कि शादी की रस्मों में भी हिस्सा लेती है, जिससे सभी उसके इरादों को लेकर उलझन में पड़ जाते हैं।

दरअसल, अभिरा के मन में एक साफ योजना है। वह पूरे परिवार के सामने मेहर की सच्चाई उजागर करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पहले भी उसके पास मेहर के जुर्म कबूल करने का मजबूत सबूत था, लेकिन वह योजना असफल हो गई थी। इस बार अभिरा नई रणनीति के साथ आई है और हार मानने को तैयार नहीं है।

अभिरा की अगली चाल तैयार, सच आने के बेहद करीब, अभिरा अपनी असली योजना को सावधानी से छुपाकर रखती है और आर्यन व तान्या से भी पूरी जानकारी साझा नहीं करती, जो उसका साथ दे रहे हैं। उसे पता है कि मेहर किसी भी हद तक जा सकती है, इसलिए वह सबकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए आगे बढ़ना चाहती है।

दादी सा भी अभिरा के साथ खड़ी हैं और उसे चुपचाप हौसला देती हैं। यह समर्थन अभिरा को सच के लिए लड़ने की ताकत देता है।आने वाले एपिसोड्स में अभिरा और मेहर के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा इस बार मेहर का सच उजागर कर उसे जेल तक पहुंचा पाएगी या फिर मेहर एक बार फिर बच निकलेगी।

अपने पसंदीदा शोज़ के और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें tellyexpress.com के साथ।