
उड़ने की आशा: रेनुका और तेजस (पुरु चिब्बर) की तांत्रिक चाल में फँसी रौशनी, धमाकेदार ड्रामा शुरू, स्टार प्लस का लोकप्रिय दैनिक शो उड़ने की आशा कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। सचिन और सायली की कहानी दिन-ब-दिन और दिलचस्प होती जा रही है। उन्हें सचिन का खोया हुआ फोन मिल चुका है और अब वे यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उसे चुराने वाला असली गुनहगार कौन था।
दूसरी तरफ तेजस और रेनुका की अलग ही योजना है। उन्हें शक है कि रौशनी पर कोई बुरी शक्ति का साया है। तेजस और रेनुका की तांत्रिक वाली चालतेजस अपनी बदकिस्मती से छुटकारा पाने के लिए रौशनी के लिए जाल बिछा रहा है, और रेनुका भी उसका साथ दे रही है।
रेनुका और तेजस अब रौशनी को एक तांत्रिक के पास ले जाते हैं ताकि असली वजह पता चल सके। तांत्रिक रौशनी को ही ग्रस्त बता देता है।यह तांत्रिक ड्रामा दर्शकों के लिए मनोरंजक होने वाला है, लेकिन रौशनी के लिए बेहद तनाव भरा।
यह सब कैसे रौशनी के पोल खुलने तक पहुँचेगा? और कैसे सचिन उसके धोखे का खेल खत्म करेगा?देखते रहिए…