
ये रिश्ता क्या कहलाता है : तान्या को मिला वरुण का गंदा सच, अरमान (रोहित पुरोहित) और अभिरा (समृद्धि शुक्ला) से छुपाया सच, स्टार प्लस का लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।
अरमान और अभिरा पहले ही इस बात से परेशान हैं कि वायरल वीडियो उनकी ज़िंदगी में कितना हंगामा और ड्रामा खड़ा कर रहा है।तान्या सब कुछ जानती है पर कुछ कर नहीं पा रही थी, तभी बड़ा धमाका होता है जब तान्या को वरुण का सच पता चलता है।
तान्या वरुण की कंपनी में निवेशक है और जल्द ही उसे पता चलता है कि वही अभिमान के वायरल वीडियो वाले घोटाले में शामिल था।तान्या घबरा जाती है, उसे डर है कि अरमान, अभिरा और परिवार उसके ऊपर ही इलज़ाम लगाएंगे।
अरमान और अभिरा का तान्या पर इलज़ामतान्या वरुण की कंपनी में अपनी इन्वेस्टमेंट कैंसल कर देती है लेकिन जल्द ही अरमान और अभिरा वरुण को पकड़ लेते हैं और खेल बदल जाता है।अरमान और अभिरा को यह भी पता चलता है कि तान्या इस सच को पहले से जानती थी, और अब तान्या के खिलाफ असली ड्रामा शुरू होगा।
क्या अरमान और अभिरा तान्या को माफ़ कर पाएंगे? क्या अब कोई तान्या पर भरोसा कर पाएगा?जुड़े रहें शो के और अपडेट्स के लिए।