झनक : ऋषि ने झनक को धक्का देकर दूर किया, आयुष के साथ अफेयर का लगाया आरोप!!

झनक : ऋषि (रजवीर सिंह) ने झनक (रिया शर्मा) पर आयुष के साथ अफेयर का आरोप लगाया, बड़ा धमाका होने वाला है, स्टार प्लस का लोकप्रिय शो झनक कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है। ऋषि और झनक की कहानी अब और तीखी हो रही है क्योंकि झनक पर कॉलेज में गलत काम का आरोप लग जाता है।

झनक आयुष के साथ पकड़ी जाती है, हालांकि यह सब एक जाल होता है जो मिष्ठी और उसकी गैंग ने बिछाया था—लेकिन ऋषि उस पर यकीन कर लेता है।

ऋषि बेहद गुस्से में है और अपना आपा खो देता है। झनक घबराई हुई है और ऋषि से विनती करती है कि वह उसका गार्जियन बनने से पीछे न हटे।

कॉलेज ड्रामा को लेकर ऋषि–झनक की बड़ी भिड़ंतगुस्से में ऋषि झनक को धक्का देकर दूर कर देता है। वह झनक पर आयुष के साथ अफेयर होने का आरोप लगाता है।

झनक इन इल्ज़ामों से हैरान रह जाती है और कुछ बोल नहीं पाती। ऋषि का यह गुस्सा दरअसल उसके प्यार से उपजा है—वह झनक को किसी और के साथ देख ही नहीं सकता। आगे की रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए tellyexpress.com के साथ।