एडवोकेट अंजलि अवस्थी : आरती ने माँ अंजलि के लिए उड़ेला ज़हर, राघव और साधिका की चाल रही सफल!!

एडवोकेट अंजलि अवस्थी : आरती (श्रितमा मित्रा) का ‘आई हेट यू’ माँ अंजलि के लिए, साधिका का ब्रेनवॉशिंग कमाल दिखा गया, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजलि अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

अंजलि और आरती के माँ-बेटी के रिश्ते पर साधिका और राघव राजपूत ने हमला कर दिया है, वे आरती को अपनी कठपुतली की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। आरती वेद से प्यार करती है और उसके लिए घर छोड़कर राजपूत हाउस में आ बसी है, लेकिन यहाँ हालात और बिगड़ते जा रहे हैं।

अंजलि काली का साथ दे रही है और उसे घर पर भी रखती है। अंजलि अब काली का केस वेद के ख़िलाफ़ लड़ने का फैसला करती है।आरती अंजलि से केस छोड़ने की गुज़ारिश करती है लेकिन अंजलि साफ़ मना कर देती है। काली अंजलि को माँ कहकर बुलाती है, जिसे देख आरती का दिल टूट जाता है।

आरती को लगता है कि उसकी माँ ने उसका साथ छोड़कर काली का हाथ थाम लिया है। ग़ुस्से में आरती घर लौट आती है, जबकि साधिका और राघव अपनी साज़िश जारी रखते हैं। साधिका और राघव की साज़िश रंग लाईसाधिका आग में घी डालते हुए आरती से कहती है कि उसकी माँ उसे प्यार नहीं करती, बल्कि सिर्फ़ काली को चाहती है।

पहले से ही आहत आरती इस बात को दिल पर ले लेती है और कसम खाती है कि अब वह माँ के ख़िलाफ़ भी जाएगी और किसी भी हाल में वेद का प्यार हासिल करेगी।आने वाले ट्रैक में माँ-बेटी के बीच कौन-सा बड़ा तूफ़ान खड़ा होगा?