
उड़ने की आशा : सायली (नेहा हरसोरा) को मिला प्रपोज़ल, सचिन (कंवर ढिल्लन) ने की बड़ी गड़बड़, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप उड़ने की आशा कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है।
सचिन इन दिनों लव गुरु बना फिर रहा है और सायली के एक स्टॉकर दोस्त को मदद कर रहा है कि वह सायली को प्रपोज़ कर सके।सचिन को अंदाज़ा भी नहीं है कि उसका यही दोस्त उसकी अपनी पत्नी सायली को प्रपोज़ करने की प्लानिंग कर रहा है।
सचिन और सायली की डबल मुसीबतसचिन तब दंग रह जाता है जब वह अपने दोस्त को देशमुख हाउस में देखता है और वहीं सारा भंडाफोड़ हो जाता है। सचिन को गुस्सा आ जाता है जब उसे पता चलता है कि उसका दोस्त उसकी पत्नी सायली पर नज़र रखे हुए है। वह उसे चेतावनी देता है कि दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न करे।
स्टॉकर दोस्त माफ़ी मांगकर निकल जाता है, जबकि सायली अब सचिन को घेर लेती है और उसे उसकी लव गुरु वाली हरकतों का मज़ा चखाने को तैयार हो जाती है। सायली गुस्से में सचिन की क्लास लगाती है और दोनों के बीच मज़ेदार तकरार होती है।