एडवोकेट अंजली अवस्थी : काली का चेकमेट गेम ऑफ डिज़ास्टर, आरती झूठे पारिवारिक प्यार का शिकार!!

एडवोकेट अंजली अवस्थी : आरती (श्रीतमा मित्रा) फँसी राघव के पारिवारिक ड्रामे में, काली का आरती के लिए मौत का चेकमेट, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजली अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

आरती और वेद एक-दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन आरती वेद को स्वीकार नहीं कर पा रही है क्योंकि अब वह काली का पति है।काली को आरती से नफ़रत है क्योंकि वेद दीवानेपन की हद तक आरती से प्यार करता है और उसके पास भी नहीं आता। इसी वजह से काली ने तय किया है कि वह आरती को अपनी ज़िंदगी से हमेशा के लिए निकाल देगी।

राघव राजपूत भी काली की मदद करता है क्योंकि वह खुद भी अंजली और आरती से छुटकारा पाना चाहता है। इसी बहाने वह आरती को राजपूत हाउस में आकर रहने का न्योता देता है। आरती और काली का डिज़ास्टर गेम शुरूआरती को खुशी होती है, खासकर अपनी माँ अंजली के लिए, जिसे पहली बार राजपूत हाउस की बहू होने का हक मिलता है।

आरती राजपूत हाउस में रहने के लिए राज़ी हो जाती है, जबकि गणेश अवस्थी उसे चेतावनी देते हैं और इसे जाल बताते हैं। लेकिन आरती उनकी बात नहीं मानती।वहीं, काली बेहद खुश है और वह इस डिज़ास्टर की कमान अपने हाथ में लेकर आरती को मारने के लिए अपना चेकमेट ट्रैप बुनना शुरू कर देती है।

क्या आरती वाकई इस जाल का शिकार होगी या फिर यह केवल राजपूत परिवार को बेनकाब करने का नाटक है?अधिक रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com पर।