
मंगल लक्ष्मी : इमरती ने देखी लक्ष्मी (सानिका अमित) की आत्मा, जिया के लिए शुरू हुआ हिसाब-किताब, कलर्स का पॉपुलर डेली सोप मंगल लक्ष्मी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। लक्ष्मी को अब पूरा यक़ीन हो गया है कि इमरती और कोई नहीं बल्कि जिया ही है। वह जिया से सच उगलवाकर उसे बेनकाब करने की तैयारी में है।
लक्ष्मी कार क्रैश की धमकी देकर जिया से सच उगलवाती है और जिया कबूल भी कर लेती है, लेकिन लक्ष्मी उसका रिकॉर्ड नहीं कर पाती। इसके बाद जिया और लक्ष्मी का खतरनाक एक्सीडेंट हो जाता है। जिया को लगता है कि लक्ष्मी इस हादसे में मर गई है और वह चैन से घर लौट आती है।
जिया अब इमरती बनकर कार्तिक के आस-पास रहने में बेहद खुश है, जबकि परिवार वालों को लगता है कि लक्ष्मी तीर्थयात्रा पर गई है।इमरती को मिला बड़ा झटका, हर जगह दिखी लक्ष्मी, इमरती को झटका लगता है जब उसे हर जगह लक्ष्मी दिखाई देने लगती है। उसे लगता है कि लक्ष्मी उसे नुकसान पहुँचाने आई है।
जिया उर्फ इमरती ही अकेली है जो लक्ष्मी को देख पा रही है, परिवार के बाकी सदस्य कुछ नहीं देखते। जिया डर के मारे पागल होने लगती है। लक्ष्मी अब जिया को परेशान करती है, लेकिन जिया परिवार को यह साबित नहीं कर पाती। यह लक्ष्मी का तरीका है जिया को सताकर उससे उसकी पहचान कबूल करवाने का।
क्या लक्ष्मी अपने इस भूत वाले प्लान में कामयाब होगी या फिर जिया इसमें भी कोई रास्ता निकाल लेगी?अधिक रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com पर।