एडवोकेट अंजलि अवस्थी : आरती ने अपनी ही मां अंजलि के खिलाफ उठाई आवाज़, युवराज ठाकुर का दिया साथ!!

एडवोकेट अंजलि अवस्थी : आरती (श्रितमा मित्रा) ने मां अंजलि के खिलाफ खोला मोर्चा, शरण दी दुश्मनों राघव और युवराज को, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजलि अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

आरती को बड़ा झटका तब लगता है जब काली अवस्थी हाउस आती है और अंजलि उसे अपने घर में जगह देती है। आरती इसका कड़ा विरोध करती है। अंजलि आरती की एक नहीं सुनती और हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब आरती चौंकाने वाला फैसला लेती है।

आरती अवस्थी हाउस छोड़कर राजपूत मैंशन चली जाती है और राघव राजपूत उसे खुशी से अपनाता है।राघव और युवराज की चाल में फंसी अंजलि, राघव और सविता की प्लानिंग सटीक बैठती है और अब सबकुछ बदलने वाला है। राघव आरती को अपनी कठपुतली बनाने में सफल हो जाता है।

आरती अब अपनी मां अंजलि के खिलाफ आवाज उठाती है। यहां तक कि जब अंजलि युवराज को थप्पड़ मारने की कोशिश करती है तो आरती उसका हाथ पकड़ लेती है। राघव और युवराज यह देखकर बेहद खुश होते हैं और अपनी जीत का जश्न मनाते हैं। उन्हें यकीन है कि अब वे अंजलि को हराकर जीत जाएंगे।