मंगल लक्ष्मी : गायत्री ने कार्तिक के दिमाग में भरा ज़हर, कार्तिक–लक्ष्मी का अलगाव लाएगा लीप ट्विस्ट!!

मंगल लक्ष्मी : गायत्री ने कार्तिक (शुभम दिप्ता) और लक्ष्मी (सानीका अमित) के अलगाव के मोड़ में डाला तबाही की कील, कलर्स का पॉपुलर डेली सोप मंगल लक्ष्मी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। कार्तिक और लक्ष्मी के बीच जिया को लेकर पहले ही काफी कन्फ्यूज़न और ड्रामा चल रहा है, अब इसमें गायत्री और आग लगाने वाली है।

कार्तिक का एक्सीडेंट हो चुका है और वह अस्पताल में है, उधर लक्ष्मी को इसकी भनक तक नहीं है। वह कार्तिक की कही बातों से आहत होकर उसकी ज़िंदगी से दूर जा रही है। कार्तिक होश में आते ही लक्ष्मी को रोकने निकलता है और अपने गुस्से में कहे शब्दों पर पछताता है।

कार्तिक और लक्ष्मी का अलगाव पक्का, गायत्री यह होते नहीं देख सकती और वह कार्तिक के दिमाग में ज़हर घोल देती है। वह कहती है कि लक्ष्मी को अब उसकी कोई परवाह नहीं है। गायत्री कार्तिक को समझाती है कि लक्ष्मी अस्पताल तक नहीं आई और अब वह अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ चुकी है।

कार्तिक यह सुनकर टूट जाता है। उसे कुछ समझ नहीं आता लेकिन गायत्री हालात को अपने हिसाब से मोड़ने में सफल हो जाती है।अब शो में 5 महीने का लीप आने वाला है, जिसके बाद कहानी कार्तिक और लक्ष्मी के अलग-अलग रास्तों पर बढ़ेगी।