एडवोकेट अंजलि अवस्थी : काली ने आरती पर फेंका मैरिज सर्टिफिकेट, वेद की दूसरी औरत कहा!!

एडवोकेट अंजलि अवस्थी : काली ने आरती (श्रितमा मित्रा) के चेहरे पर फेंका शादी का सर्टिफिकेट, वेद (पुनीत चौकसे) से दूर रहने की दी चेतावनी, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप एडवोकेट अंजलि अवस्थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

वेद और आरती का एक इमोशनल पल देखने को मिलेगा, जहाँ नशे की हालत में वेद अपने असली जज़्बात आरती से बयां करता है।आरती भी इमोशन्स से भर जाती है और जैसे ही कोई वेद पर हमला करता है, वह उसे बचाती है और उसे काली के घर छोड़ने जाती है।

काली ने आरती को कहा वेद की दूसरी औरतकाली वेद को आरती के साथ देखती है और ग़ुस्से से आगबबूला हो जाती है। वह आरती के मुँह पर शादी का सर्टिफिकेट फेंक देती है और दिखाती है कि वेद ने उससे (काली से) कानूनी रूप से शादी की है।

काली यहीं नहीं रुकती, वह आरती को वेद की दूसरी औरत कह देती है और ताना मारती है कि वह हमेशा दूसरी औरत ही कहलाएगी। आरती टूट जाती है और रोते हुए वहाँ से चली जाती है, वह कुछ भी कह नहीं पाती।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कानूनी शादी के बाद आरती और वेद के प्यार की किस्मत क्या मोड़ लेगी।आगे की और रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com पर।