
मंगल लक्ष्मी : लक्ष्मी (सानिका अमित) ने पेश किया चौंकाने वाला सबूत, कार्तिक (शुभम दिप्ता) ने कहा इमरती को घर छोड़ने, कलर्स का पॉपुलर डेली सोप मंगल लक्ष्मी कहानी में बड़ा धमाका लाने वाला है।
लक्ष्मी और कार्तिक अपनी ज़िंदगी को सहज बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इमरती की नई मुसीबत ने सब और जटिल बना दिया है। लक्ष्मी को शक है कि इमरती दरअसल जिया है और सबको बेवकूफ बना रही है। हालाँकि वह उसकी असली पहचान साबित नहीं कर पाई, मगर अब लक्ष्मी ने एक नया प्लान बनाया है।
लक्ष्मी और कार्तिक ने खत्म किया इमरती का खेललक्ष्मी इमरती का ब्लड सैंपल लेती है और अब वह इसे कार्तिक और निगम परिवार के सामने सबूत के तौर पर पेश करती है। लक्ष्मी खुलासा करती है कि इमरती वास्तव में प्रेग्नेंट नहीं है और वह अब तक झूठ बोल रही थी। वह परिवार को नेगेटिव प्रेग्नेंसी रिपोर्ट दिखाती है।
कार्तिक यह देखकर हैरान रह जाता है और तुरंत इमरती का हाथ पकड़कर उसे घर से बाहर निकाल देता है। इमरती चिल्लाकर कहती है कि वह प्रेग्नेंट है, लेकिन कार्तिक लक्ष्मी पर भरोसा करता है और उसकी एक नहीं सुनता।
अब देखना यह है कि इमरती इस हार के बाद क्या कदम उठाएगी, क्योंकि वह अपना प्लान इतनी आसानी से फ्लॉप नहीं होने देगी।आगे की और रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com पर।