तुम से तुम तक : अनु की पहली रसोई में शेफ बना आर्य, मानसी की चाल पड़ गई उल्टी!!

तुम से तुम तक: सुशी बनाने की मुश्किल चुनौती में फंसी अनु, आर्य के प्यार भरे साथ ने बदल दी पूरी कहानी, तुम से तुम तक के आने वाले एपिसोड्स में रोमांस और फैमिली ड्रामा का खूबसूरत मेल देखने को मिलेगा। अनु की पहली रसोई की रस्म एक यादगार पल बन जाएगी, लेकिन उससे पहले उसे एक ऐसी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो उसे पूरे परिवार के सामने शर्मिंदा करने के इरादे से दी गई है।

मानसी अभी भी घर में अनु की मौजूदगी से खुश नहीं है और उसे नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। इस बार वह अनु को परिवार के लिए सुशी बनाने की जिम्मेदारी देती है।

मानसी अच्छी तरह जानती है कि अनु एक साधारण बैकग्राउंड से आती है और उसने पहले कभी सुशी नहीं बनाई। उसे भरोसा है कि यह चुनौती अनु को असफल साबित कर देगी।

रसोई में पहुंचते ही अनु घबरा जाती है। उसे डर सताने लगता है कि कहीं वह परिवार को निराश न कर दे और इस खास दिन आलोचनाओं का शिकार न बन जाए।बढ़ते दबाव के बीच उसका आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है और उसे समझ नहीं आता कि शुरुआत कहां से करे।

तभी आर्य चुपचाप उसकी मदद के लिए आगे आता है। वह अनु को भरोसा दिलाता है कि वह अकेली नहीं है और हर हाल में उसके साथ खड़ा रहेगा।आर्य की हौसला बढ़ाने वाली बातें सुनकर अनु का डर कम हो जाता है और उसके चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आती है।

रसोई में बने प्यार भरे यादगार पलधीरे-धीरे रसोई हंसी, मस्ती और रोमांस से भर जाती है। आर्य अनु को रेसिपी समझाने में मदद करता है और हर कदम पर उसका उत्साह बढ़ाता है।

दोनों के बीच की बढ़ती नजदीकियां कई खूबसूरत और दिल छू लेने वाले पल लेकर आती हैं, जो उनके रिश्ते को और मजबूत बना देती हैं। वहीं दूसरी ओर, मानसी यह देखकर परेशान हो जाती है कि उसकी योजना पूरी तरह उल्टी पड़ गई है। जिस चुनौती से वह अनु को शर्मिंदा करना चाहती थी, वही आर्य और अनु को एक-दूसरे के और करीब ले आती है।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को पति-पत्नी के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग, सहयोग और परिवार की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिलेंगी। आर्य के साथ और समर्थन की बदौलत अनु अपनी पहली रसोई की रस्म सफलतापूर्वक पूरी करेगी।

दोनों के बीच बढ़ता प्यार और समझदारी जल्द ही कहानी की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है।