क्योंकि सास भी कभी बहू थी: तुलसी के खिलाफ नियति के दिल में नफरत भर रहा है रेयांश, शांतिनिकेतन में शुरू होगी बदले की खतरनाक साजिश!!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: अंश के दर्दनाक अतीत से जूझ रही है नियति, रेयांश ने विरानी परिवार को सबक सिखाने की ठानी, क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अंश की मौत का पूरा सच जानने के बाद नियति और रेयांश बदले की आग लेकर शांतिनिकेतन लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

अंश के बारे में सच्चाई जानने के बाद नियति एक गहरे इमोशनल संघर्ष में फंस जाती है। वह जानती है कि अंश ने अतीत में कई गलतियां की थीं और नंदिनी को बहुत दर्द दिया था। लेकिन इसके बावजूद वह उसका पति और उसके बेटे का पिता भी था।

अंश को खोने का दर्द आज भी नियति का पीछा नहीं छोड़ता और वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश के बावजूद अतीत से बाहर नहीं निकल पा रही है।

अपनी मां को बार-बार टूटते हुए देखकर रेयांश के मन में गुस्सा और बढ़ जाता है। वह तुलसी के फैसलों को स्वीकार करने से इनकार कर देता है। रेयांश का मानना है कि विरानी परिवार ने हमेशा अपनी सुविधा के अनुसार सच्चाई को पेश किया है। वह नियति को समझाने लगता है कि उन्होंने जो कुछ खोया है, उसके लिए उन्हें जवाब और न्याय मिलना चाहिए।

शांतिनिकेतन में लौटेगा पुराना तूफानकहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब नियति शुरुआत में विरानी परिवार से दूर जाकर नई जिंदगी शुरू करने का फैसला करती है। लेकिन रेयांश उसे समझाता है कि भागने से उनके जख्म कभी नहीं भरेंगे।

वह नियति को शांतिनिकेतन लौटकर उन लोगों का सामना करने के लिए राजी कर लेता है, जो सालों से उनके दर्द से जुड़े रहे हैं।नियति तो सिर्फ जवाब चाहती है, लेकिन रेयांश के इरादे इससे कहीं ज्यादा खतरनाक हैं। वह चुपचाप एक बड़ी साजिश की तैयारी कर रहा है।

उसका असली मकसद सिर्फ सामना करना नहीं, बल्कि बदला लेना है। वह चाहता है कि विरानी परिवार का हर सदस्य वही दर्द और टूटन महसूस करे, जिससे उसकी मां और वह खुद गुजरे हैं।

दूसरी ओर तुलसी को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं है कि शांतिनिकेतन की ओर एक नया तूफान बढ़ रहा है। पुराने जख्म फिर से हरे होने वाले हैं, दबे हुए जज्बात बाहर आने वाले हैं और अतीत तथा वर्तमान की टक्कर कई रिश्तों की दिशा बदल सकती है।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशनल उथल-पुथल, बड़े टकराव, पुराने राज़ और बदले की खतरनाक जंग देखने को मिलेगी, जहां रेयांश और नियति की वापसी विरानी परिवार की जिंदगी में नया भूचाल ला सकती है।