अनुपमा: दिग्विजय को सच्चाई का आईना दिखाएगी अनुपमा, घर से निकाले जाने का खतरा!

अनुपमा: दिग्विजय अनुपमा और जया को घर से निकाल सकता हैआने वाले एपिसोड में अनुपमा की कहानी में तनाव और ड्रामा और बढ़ने वाला है, जब अनुपमा आखिरकार दिग्विजय के खिलाफ खड़ी होती है। बैंकू के साथ उसके सख्त व्यवहार को देखकर अनुपमा बीच में आती है और उसे समझाती है कि बैंकू कोई मशीन नहीं है, जो हर समय उसके हिसाब से चले, बल्कि वह भी एक इंसान है।

अनुपमा की ये बात सुनकर दिग्विजय और बैंकू दोनों हैरान रह जाते हैं। दिग्विजय, जो पहले से ही सावी की यादों में उलझा हुआ है, अनुपमा के इस सीधे जवाब से खुद को संभाल नहीं पाता।वहीं दूसरी तरफ, प्रेम जस्सी से कहता है कि अंश पहले प्रार्थना से प्यार करता था और खुश था। वह चाहता है कि अंश फिर से खुश रहे और जस्सी को सलाह देता है कि वह अपने दिल की बात कहने में ज्यादा देर न करे। यह सुनकर जस्सी हैरान रह जाती है।

इधर, राही माही को लेकर चिंतित रहती है क्योंकि उसे पता चलता है कि गौतम उसे धमका रहा है। माही बाहर से खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करती है, लेकिन अंदर से वह डर गई है।

इसी बीच, अनिल का माही के साथ डिजाइन के काम पर चर्चा करना उसे थोड़ी राहत देता है। राही उसे दोबारा ऑफिस जॉइन करने की सलाह देती है।इन सबके बीच अनुपमा चुपचाप अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। वह काम ढूंढने की कोशिश कर रही है और जया की जिम्मेदारी भी निभा रही है, जबकि पॉल लगातार उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

अब सवाल यह है कि क्या अनुपमा पॉल के सामने झुक जाएगी या उसे सबक सिखाएगी? क्या दिग्विजय, अनुपमा की बातों से नाराज होकर उसे और जया को घर से निकाल देगा? और क्या बैंकू अनुपमा की मदद करेगा?इन सभी सवालों के जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।