
झनक: अनिरुद्ध (रिया शर्मा) की खुशी के लिए खड़े हुए और ऋषि (राजवीर सिंह) के फैसले का समर्थन किया, आने वाले एपिसोड में झनक की कहानी एक भावुक और अहम मोड़ लेने वाली है, जहां अनिरुद्ध खुलकर झनक और ऋषि के रिश्ते के समर्थन में सामने आते हैं। जब परिवार में उनकी शादी और भविष्य को लेकर चर्चा होती है, तो माहौल गंभीर हो जाता है।
ऋषि पहले ही साफ कर चुका है कि झनक उसकी पत्नी है और वह इस रिश्ते को पूरा सम्मान देना चाहता है। वह वादा करता है कि वह सभी रीति-रिवाजों के साथ दोबारा शादी करेगा और सबके सामने गर्व से झनक को अपने घर ले जाएगा।
हालांकि, झनक का परिवार अब भी उसके अतीत को लेकर चिंतित है। उन्हें याद है कि कैसे ऋषि ने अपनी याददाश्त खोने के बाद झनक को भुला दिया था, और उन्हें डर है कि उनकी बेटी को फिर से दर्द न सहना पड़े। पराशर, ऋषि के सामने शर्त रखते हैं कि वह अपने चटर्जी परिवार को मनाए और सामाजिक मान्यता के लिए झनक से दोबारा शादी करे।
ऋषि इस बात के लिए तैयार हो जाता है, लेकिन उसे शक है कि उसका परिवार मान जाएगा या नहीं। वह अपने परिवार से इस बारे में बात करने की कोशिश करता है। तभी अनिरुद्ध आगे आते हैं और सबको चौंका देते हैं।वह कहते हैं कि अगर ऋषि खुले तौर पर झनक को स्वीकार करने और उसकी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है, तो परिवार को उन्हें रोकने का कोई हक नहीं है। उनके शब्द साफ दिखाते हैं कि अब वह अपनी बड़ी बेटी को खुश और सम्मानित देखना चाहते हैं।
अनिरुद्ध की बात सुनकर अदिति रह गई चुपइस चर्चा के दौरान अदिति भी भावुक हो जाती है। उसे लगता है कि यह फैसला रिश्तों को और उलझा सकता है और परिवार में तनाव बढ़ा सकता है। वह खासकर अपने और ऋषि के रिश्ते को लेकर चिंतित है।
लेकिन अनिरुद्ध उसकी बातों से सहमत नहीं होते। वह साफ कहते हैं कि किसी शादी को सिर्फ पुराने गलतियों के आधार पर नहीं परखा जा सकता। असली बात यह है कि क्या आज दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के लिए तैयार हैं।उनकी यह सच्ची बात अदिति के लिए एक बड़ा झटका साबित होती है। उसे एहसास होता है कि उसके पिता अब झनक पर शक नहीं कर रहे, बल्कि उसका समर्थन कर रहे हैं।
अनिरुद्ध का यह अप्रत्याशित समर्थन कहानी में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट बनता है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ऋषि का परिवार आगे आकर शादी की रस्में पूरी करेगा और झनक को आधिकारिक तौर पर अपनी बहू के रूप में स्वीकार करेगा।