अनुपमा : अनुपमा ने लिया प्रकाश को बर्बाद करने का प्रण!!

अनुपमा : अनुपमा ने लिया प्रण, गाँव वालों की प्रकाश के प्रति अंधभक्ति को तोड़ेगी, आने वाले एपिसोड में अनुपमा की कहानी बड़ा ड्रामेटिक मोड़ लेगी जब अनुपमा आखिरकार प्रकाश से आमना-सामना करेगी, जिसे गाँव वाले “भगवान” मानते हैं।

यह मुलाकात अनुपमा को गहराई तक झकझोर देगी, खासकर तब जब समर उससे बदला लेने की गुज़ारिश करेगा ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल सके। समर की ये चेतावनी कि उसका कातिल आज़ाद घूम रहा है, अनुपमा को लगातार परेशान करती रहेगी। समर का ये इशारा कि गाँव आने के पीछे कोई गहरा मकसद है, अब धीरे-धीरे साफ़ होता दिखेगा।

अनुपमा को संदेह होगा कि समर की मौत और प्रकाश या उसके गिरोह के बीच कोई बड़ा रिश्ता है। इसी बीच, अनुपमा को प्रकाश की तथाकथित “चमत्कारी शक्तियों” पर शक होने लगेगा। उसकी अंतरात्मा उसे मजबूर करेगी कि वह इस ढोंगी भगवान का असली चेहरा सबके सामने लाए।

वहीं, राह़ी भी प्रकाश को देखकर डर जाएगी, लेकिन गाँव वालों और सरिता की अंधभक्ति के कारण सच बोलने से हिचकिचाएगी।दूसरी ओर, शाह परिवार में भी तनाव बढ़ेगा। वसुंधरा और पराग के बीच अंश पर विश्वास करने को लेकर टकराव होगा। वसुंधरा की ये चेतावनी कि वे सबकुछ खो सकते हैं, सच होती नज़र आएगी, क्योंकि बिज़नेस से जुड़ी छिपी साजिशें खुलने लगेंगी।

अगला एपिसोड इस सच को उजागर करने वाले ट्रैक की शुरुआत करेगा, जहाँ अनुपमा का प्रकाश से सामना समर की मौत और गाँव की अंधभक्ति से जुड़े बड़े रहस्यों का पर्दाफाश कर सकता है।

क्या अनुपमा अकेले प्रकाश से लड़ पाएगी? इसका जवाब आने वाला समय ही देगा।स्टे ट्यूनड फॉर मोर टीवी सीरियल न्यूज़, स्पॉयलर्स और अपडेट्स।