झनक : ऋषि और झनक का स्पेशल पल, हुआ प्यार का इज़हार और गले मिलना!!

झनक : ऋषि (राजवीर सिंह) और झनक (रिया शर्मा) ने किया प्यार का इज़हार, गले लगकर हुई रीयूनियन, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप झनक कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। झनक इस समय अर्शी के घर पर रह रही है, वह ऋषि और अदिति से दूर रहना चाहती है और इस पूरे ड्रामे से भाग निकलना चाहती है।

लेकिन अब कहानी और दिलचस्प होने वाली है, जब अदिति और ऋषि पगफेरा रस्म के लिए वहीं घर में रुकेंगे। इस तरह ऋषि और झनक फिर से एक ही छत के नीचे रहने लगेंगे। ऋषि देखेगा कि झनक ने यहाँ कितनी मुश्किलें झेली हैं।

ऋषि और झनक का अगला बड़ा धमाका प्यार का होगा।ऋषि उसे आधी रात मिलने बुलाता है क्योंकि वह झनक से माफी माँगना चाहता है। झनक उससे मिलने जाती है, वहीं दोनों का दिल भर आता है और वे गले मिलते हैं। दोनों अपने दिल के जज़्बात एक-दूसरे से साझा करते हैं।

इसी बीच अदिति उन्हें इस हाल में रंगे हाथ पकड़ लेती है और एक बड़ा हंगामा खड़ा कर देती है। क्या ऋषि आखिरकार झनक के लिए अपने प्यार का सच सबके सामने कह पाएगा?