अनुपमा : अनुपमा की नई शुरुआत ‘अनु की रसोई’, गौतम और माही का कोठारी हाउस पर कब्जा!!

अनुपमा : अनुपमा (रूपाली गांगुली) की नई शुरुआत, माही और गौतम ने संभाला कोठारी हाउस, स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। राजा और परी का रिश्ता पहले से ही टूटने की कगार पर है और हालात हाथ से निकलते जा रहे हैं। वहीं अब अनुपमा को एक और बड़ा झटका लगता है।

प्रेम और राही का रिश्ता भी बिगड़ता जा रहा है, प्रेम अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने को तैयार नहीं है। प्रेम राही से कह देता है कि वह उसकी ज़िंदगी से चली जाए। अनुपमा टूट जाती है क्योंकि उसके सभी बच्चे दुख में हैं और उधर माही गलत इंसान गौतम से शादी करने जा रही है।

कोठारी हाउस में गौतम और माही का तांडव, गौतम इन सभी बिखरती स्थितियों को देखकर बेहद खुश है क्योंकि अब उसके लिए बड़ा मोड़ आने वाला है। वह कोठारी बिज़नेस पर भी राज करने की तैयारी में है। गौतम अब अंश को बिज़नेस से बाहर निकालने वाला है। प्रेम पहले ही टूट चुका है और अब गौतम का समय है दोबारा कोठारी हाउस पर राज करने का।

गौतम और माही कोठारी हाउस और बिज़नेस दोनों पर कब्ज़ा करने जा रहे हैं, जबकि अनुपमा अपनी ‘अनु की रसोई’ की नई शुरुआत करने को तैयार है।कहानी में आगे और क्या बड़ा धमाका होने वाला है? बने रहें शो के साथ।