
अनुपमा : राही अनुपमा के मुंबई जाने से पहले, अनुपमा के साथ अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश करेगी।आने वाले एपिसोड्स में अनुपमा में जबरदस्त इमोशनल ड्रामा और हाई-वोल्टेज टकराव देखने को मिलेगा।
परितोष के शाह हाउस से बाहर जाने के बाद, किंजल अपनी बेटी परी के लिए खुद को मज़बूत बनाए रखने की कोशिश करेगी। दर्शक देखेंगे कि अनुपमा के सहारे किंजल धीरे-धीरे अपना आत्मविश्वास वापस पाती है। परी अब भी परितोष से नाराज़ रहेगी और उसे माफ़ करने से इंकार करेगी। इससे किंजल को दर्द तो होगा, लेकिन साथ ही आगे बढ़ने का हौसला भी मिलेगा।
इसके बाद कहानी का रुख अनुपमा और गौतम के आमने-सामने आने की ओर मुड़ेगा। एक ड्रामेटिक मोड़ में अनुपमा पूरे परिवार के सामने गौतम के सारे गुनाह गिनाएगी और उसकी वफादारी पर सवाल उठाएगी। गौतम खुद का बचाव करने की कोशिश करेगा, लेकिन कोई ठोस वजह नहीं दे पाएगा। वहीं राही भी गौतम का सामना करेगी, जिससे वह पूरी तरह घिर जाएगा।
इसी दौरान अनुपमा का सब्र टूट जाएगा और वह गौतम की जमकर पिटाई करेगी।पराग सबको चौंकाते हुए अनुपमा का साथ देगा और गौतम के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा। एक बड़े फैसले में, पराग खुलेआम एलान करेगा कि वह अपने दामाद को त्याग रहा है। वह कहेगा कि कोई भी ससुर ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह फैसला कोठारी परिवार के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित होगा।
हालांकि गौतम अब ज़रूर बदला लेने की प्लानिंग करेगा।इसी बीच, डांस रानियां मुंबई लौटने की तैयारी करेंगी, लेकिन वह इंतज़ार करेंगी कि अनुपमा उनके साथ जाती है या फिर किंजल के इस भावनात्मक दौर में उसके साथ खड़ी रहती है।
अब सवाल यह है — क्या गौतम और परितोष अनुपमा के खिलाफ हाथ मिलाएँगे? अनुपमा किस तरह परितोष और गौतम की साज़िश का सामना करेगी? इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।