
वसुधा: वसुधा (प्रिया ठाकुर) और देवांश (अभिषेक शर्मा) का किचन में रोमांटिक पल, प्यार पर मंडराएगा संकट, ज़ी टीवी का लोकप्रिय धारावाहिक वसुधा कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।वसुधा और देवांश एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करते हैं और उनका रिश्ता मज़बूत होता जा रहा है।
देवांश अब चंद्रिका को सच बताने के लिए तैयार है।देवांश चाहता है कि चंद्रिका उनके प्यार को मंज़ूरी दे ताकि दोनों शादी करके एक हो सकें, लेकिन वसुधा जानती है कि अंजाम क्या होगा। वसुधा हर हाल में देवांश से दूरी बनाए रखना चाहती है और घर में कोई समस्या नहीं चाहती, लेकिन देवांश हार मानने वालों में से नहीं है।
वसुधा और देवांश के प्यार पर संकट, देवांश किचन में वसुधा के पीछे आता है और रोमांस करने की कोशिश करता है। वसुधा बार-बार उसे नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करती है लेकिन नाकाम रहती है।
देवांश वसुधा से कहता है कि चाहे वह कुछ भी करे, लेकिन वह जल्द ही चंद्रिका को सच्चाई बताएगा और उनके प्यार को मंज़ूरी दिलाएगा।
क्या वसुधा का डर सच साबित होगा? और जब चंद्रिका को इस सच का पता चलेगा तो कौन सा नया तूफ़ान आएगा?आगे की रोमांचक कड़ियों के लिए जुड़े रहिए टेलीएक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ।