अनुपमा : वसुंधरा और ख्याती ने राही के अहंकार को भड़काया अनुपमा को हराने के लिए, प्रेम को अनहोनी का डर!!

अनुपमा : राही (अद्रिजा रॉय) ने पराग (राहिल अज़म) और वसुंधरा से किया अनुपमा को हराने का वादा, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप अनुपमा कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है। राही को गहरा धक्का लगता है जब उसे पता चलता है कि पराग ने अनुपमा को प्रतियोगिता से पीछे हटने के लिए पैसे का ऑफ़र दिया था। वह पराग का सामना करती है और सवाल पूछती है।

पराग राही के लिए अपनी पितृत्व की भावनाएँ साझा करता है और एक भावुक पल बनता है। वहीं, इस बार वसुंधरा और ख्याती भी राही को उत्साहित करती हैं। वसुंधरा का दबाव राही परवसुंधरा राही से कहती है कि अगर उसने यह चुनौती ली है तो उसे हर हाल में अपनी दुश्मन अनुपमा को हराना होगा।

वह राही की जीत के लिए एक पूजा भी रखती है।वसुंधरा राही और उसकी टीम का तिलक करती है और उस पर दबाव डालती है कि वह इस बार ज़रूर जीते।

राही जीतने का वादा करती है, लेकिन प्रेम चिंतित है क्योंकि उसे पता है कि राही को सर्वश्रेष्ठ डांसर अनुपमा से मुकाबला करना है और यह इतना आसान नहीं होगा।आख़िर फिनाले के मौके पर और कौन-सी अनहोनी होने वाली है?