क्योंकि सास भी कभी बहू थी : नंदिनी और तुलसी ने परिधि पर रखी नज़र, रणविजय और परिधि ने खेला नया खेल!!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी: तुलसी (स्मृति ईरानी) और नंदिनी बनी जासूस, रणविजय और परिधि (शगुन शर्मा) ने तुलसी को दिया धोखा, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।

इंद्रा ने तुलसी को परिधि और उसके अफेयर के बारे में चेतावनी दी है। वह तुलसी से कहती है कि सच सामने लाओ और आने वाली तबाही को रोक दो। तुलसी आँसू बहाती है और सोचती है कि क्या परिधि सचमुच गलत है।

नंदिनी उसे संभालती है और कहती है कि वे दोनों परिधि पर नज़र रखकर सच्चाई बाहर लाएँगे।तुलसी और नंदिनी परिधि को रंगे हाथ पकड़कर उसे सही राह पर लाना चाहती हैं, जबकि परिधि इस बात से अनजान है।

परिधि रणविजय से मिलने जाती है और तुलसी उसका पीछा करती है। तभी रणविजय परिधि को लेने आ जाता है। रणविजय और परिधि ने तुलसी को दिया धोखा, रणविजय और परिधि बाइक पर निकल जाते हैं और तभी उनकी नज़र तुलसी और नंदिनी पर पड़ती है। परिधि घबरा जाती है कि वह पकड़ी न जाए।

रणविजय उसे भरोसा देता है और चालाकी से तुलसी और नंदिनी को चकमा देकर निकल जाता है। अब परिधि तुलसी से सतर्क हो चुकी है और ठान लेती है कि वह दोबारा कभी पकड़ी नहीं जाएगी।आने वाले ट्रैक में और कौन-सा नया ड्रामा सामने आएगा?