
बड़े अच्छे लगते हैं: भाग्या (शिवांगी जोशी) को आया पैनिक अटैक, ऋषभ (हर्षद चोपड़ा) ने ढूँढा प्यार का रास्ता सोनी टीवी का पॉपुलर डेली सोप बड़े अच्छे लगते हैं कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है।ऋषभ, भाग्या की ज़िंदगी में वापस आया है अपने प्यार का दावा करने के लिए लेकिन भाग्या उससे दूरी बनाए हुए है।
इस बार ऋषभ और भाग्या अपने बिल्डिंग के इलेक्ट्रिसिटी रूम में बिजली गुल होने की वजह से चेक करने जाते हैं और गलती से अंदर ही लॉक हो जाते हैं। भाग्या और ऋषभ का रोमांटिक ट्विस्ट भाग्या को अंधेरे से डर लगता है और वह पैनिक में चली जाती है। ऋषभ हैरान रह जाता है उसे इस हालत में देखकर और उसे शांत करने की कोशिश करता है।
ऋषभ खुद भी चौंक जाता है और आखिरकार भाग्या को गले लगाकर शांत करने की कोशिश करता है। दोनों के बीच पुराना प्यार फिर से जाग उठता है।
क्या ये मीठे पल उन्हें दोबारा मिलाएंगे?जुड़े रहिए टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ ऐसे ही और भी एक्साइटिंग अपडेट्स के लिए।