क्योंकि सास भी कभी बहू थी : अंगद और वृंदा का ऑफिस में शुरू हुआ लव-हेट रिश्ता, रोमांस का तड़का!!

क्योंकि सास भी कभी बहू थी : अंगद (रोहित सुचांति) और वृंदा (तनिशा मेहता) का ऑफिस रोमांस नोकझोंक के साथ स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा ट्विस्ट लाने वाला है।

तुलसी, वृंदा की मदद करने के लिए उसे नौकरी दिलवाती है और अंगद से उसे हायर करवाती है। अंगद, वृंदा को देखकर ज़्यादा खुश नहीं होता लेकिन तुलसी के कहने पर उसे नौकरी देनी पड़ती है और यहीं से नई कहानी की शुरुआत होती है।

अंगद-वृंदा का ऑफिस ट्रैक हुआ पेचीदाऑफिस में अंगद और वृंदा के पुराने झगड़े और गलतफहमियाँ उनके रिश्ते पर हावी होने लगती हैं और नफरत की कहानी शुरू होती है।

लेकिन यही नफरत जल्द ही प्यार में बदल जाएगी और अंगद-वृंदा का ऑफिस रोमांस दर्शकों के लिए विजुअल ट्रीट साबित होगा।जुड़े रहिए टैलीएक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ और भी मज़ेदार अपडेट्स के लिए।