बिग बॉस 19 राशन टास्क बना धमाका : मानसिक-शारीरिक चुनौती के बीच तान्या और फरहाना में गरमा-गरम भिड़ंत, अन्यायपूर्ण फैसले पर बवाल!!

By Gossips TV : बिग बॉस 19 के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को एक नया राशन टास्क देखने को मिलेगा, जो रोमांचक मानसिक और शारीरिक चुनौतियों से भरा होगा। इस हफ्ते का टास्क दो हिस्सों में बंटा है – मेंटल एबिलिटी (40%) और फिजिकल फिटनेस (60%), जिसमें घरवालों की बुद्धिमत्ता और टीमवर्क की परीक्षा होगी।

मेंटल एबिलिटी राउंड में मालती चहल हस्तरेखा विशेषज्ञ की भूमिका निभाएंगी और एक बार में दो प्रतियोगियों का विश्लेषण कर उनकी पर्सनैलिटी की तुलना कर सुधार के सुझाव देंगी। उनके साथ तान्या मित्तल मोटिवेशनल स्पीकर बनेंगी, जो प्रेरक भाषण देंगी, घरवालों की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें बेहतर बनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। वहीं, फरहाना भट्ट इस राउंड की संचालक होंगी, जिन पर निष्पक्ष निर्णय की जिम्मेदारी होगी।

फिजिकल फिटनेस राउंड में माहौल और भी हाई-एनर्जी हो जाएगा। जैसे ही अलार्म बजेगा, टीवी स्क्रीन पर एक इमेज फ्लैश होगी और प्रतियोगियों को उसी पोज़ को बिग बॉस लोगो की तरफ स्टेज पर सिर्फ एक मिनट में बनाना होगा।

चुनौती के तीन राउंड होंगे:पहला राउंड – ग्लास बनाना, दूसरा राउंड – स्टार बनाना, तीसरा राउंड – हाउस बनानापहले दो आकृतियां सही बन गईं, लेकिन फरहाना ने तीसरे राउंड में कहा कि हाउस सही नहीं बना है। इसके चलते राशन कट गया और प्रतिभागी भड़क उठे।

तनाव तब और बढ़ा जब तान्या ने फरहाना पर अन्यायपूर्ण फैसले का आरोप लगाया और इसमें कुनीक्का को भी घसीट लिया, यह कहते हुए कि वह “मिडवीक अपनी ड्यूटी छोड़कर चली गई थी।” इस पर फरहाना भड़क गईं और तान्या से कह दिया कि कुनीक्का से सीधे जाकर बात करे, बजाय उन्हें भड़काने के।

मामला तब और बिगड़ा जब फरहाना ने तान्या पर निजी टिप्पणी करते हुए उसे “गलीच” कह डाला। इसके बाद दोनों के बीच सीज़न की अब तक की सबसे तीखी ज़ुबानी जंग छिड़ गई।