वसुधा: वसुधा और देवांश ने की गुपचुप शादी, चंद्रिका को लगेगा बड़ा झटका!!

वसुधा: वसुधा (प्रिया ठाकुर) और देवांश (अभिषेक शर्मा) ने देवांश की जान बचाने के लिए गुपचुप रचाई शादी, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप वसुधा कहानी में बड़ा धमाका करने वाला है।वसुधा और देवांश की कहानी अब और उलझती जा रही है। दोनों ने मिलकर शादी करने का फैसला किया है।

वसुधा और देवांश सामूहिक विवाह के बीच अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। देवांश इस शादी को लेकर बेहद खुश है, लेकिन तभी बड़ा तूफ़ान आने वाला है। वसुधा को पता चलता है कि चंद्रिका और चौहान परिवार का कोई भी सदस्य इस शादी से अनजान है। ऐसे में वसुधा शादी से इंकार कर देती है।

वसुधा और देवांश की छुप-छुपकर शादी से मचेगा बवाल, असली ड्रामा तब शुरू होगा जब देवांश, वसुधा पर गुस्सा करेगा और उसे इमोशनल ब्लैकमेल करेगा। पंडित जी की भविष्यवाणी के अनुसार अगर दो दिन के भीतर देवांश की वसुधा से शादी नहीं हुई, तो उसकी जान को खतरा है।

देवांश वसुधा से कहता है कि अगर वह दूसरों के बारे में सोच रही है तो उसे मर जाने दे, क्योंकि उसकी ज़िंदगी की कोई अहमियत नहीं। यह सुनकर वसुधा टूट जाती है। आख़िरकार वसुधा मान जाती है और देवांश से गुपचुप शादी कर लेती है। अब इस सीक्रेट शादी के बाद असली तूफ़ान उठेगा।

क्या यह गुपचुप शादी वसुधा और देवांश के रिश्ते को मजबूत करेगी या चंद्रिका के सामने सच आते ही सब कुछ बिखर जाएगा?बने रहिए tellyexpress.com के साथ और अपडेट्स के लिए।