
वसुधा: चंद्रिका देवी की भावुक वापसी से चौहान हाउस का माहौल बदला, करिश्मा को सताने लगा सच सामने आने का डर, ‘वसुधा’ में दर्शकों को जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है, क्योंकि वसुधा और करिश्मा के बीच तनाव अब एक नए स्तर पर पहुंचने वाला है। आने वाले एपिसोड्स में चंद्रिका देवी की घर वापसी के बाद उनकी अचानक प्रतिक्रियाएं कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगी। वहीं, वसुधा अपने परिवार की मजबूत रक्षक बनकर हर गलत बात के खिलाफ खड़ी नजर आएगी।
सब कुछ तब बदल जाता है जब कुछ समय से लापता चंद्रिका देवी अचानक घर लौट आती हैं। उन्हें देखकर पूरा परिवार भावुक हो जाता है, खासकर जब वह चुपचाप अपनी पसंदीदा कुर्सी तक जाकर पहले की तरह बैठ जाती हैं। वसुधा को उम्मीद की नई किरण दिखाई देती है और उसे लगता है कि चंद्रिका देवी धीरे-धीरे अपनी याददाश्त और होश वापस पा सकती हैं। वह भावुक होकर अपनी सास से एक शब्द बोलने की विनती करती है।
लेकिन तभी करिश्मा का रूखा व्यवहार एक बार फिर माहौल खराब कर देता है। वह चंद्रिका देवी को घर से निकालने की कोशिश करती है और सबके सामने उनका अपमान करती है। इस बार वसुधा अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाती। वह करिश्मा का हाथ जोर से पकड़कर उसे कड़ी चेतावनी देती है कि वह दोबारा चंद्रिका देवी का अपमान करने की हिम्मत न करे। वसुधा का यह बेखौफ रूप देखकर करिश्मा भी दंग रह जाती है।
समर के अजीब व्यवहार से बढ़ा शक, देव अब भी दोस्त पर कर रहा आंख मूंदकर भरोसाअब करिश्मा को सबसे बड़ा डर चंद्रिका देवी की संभावित रिकवरी से लगने लगा है। वह जानती है कि जैसे ही चंद्रिका देवी बोलना शुरू करेंगी, चौहान परिवार के कई छिपे हुए राज सामने आ सकते हैं। इसी वजह से उसकी बेचैनी और डर लगातार बढ़ता जा रहा है क्योंकि उसे लगने लगा है कि परिवार पर उसका नियंत्रण जल्द खत्म हो सकता है।
वहीं, समर की एंट्री ने कहानी में नया सस्पेंस जोड़ दिया है। देव को अपने दोस्त पर पूरा भरोसा है और वह मानता है कि समर सिर्फ मुश्किल समय में परिवार की मदद करना चाहता है। लेकिन वसुधा उस पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रही है। समर का अजीब व्यवहार और उसके सवाल शुरू से ही वसुधा को असहज कर रहे हैं।
जहां देव लगातार समर का बचाव कर रहा है, वहीं वसुधा चुपचाप उसकी हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। अब आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि समर सच में देव का वफादार दोस्त है या फिर वसुधा का शक सही साबित होगा।
अपने पसंदीदा शोज़ के और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें केवल tellyexpress.com के साथ।