मन्नत : अस्पताल में विक्रांत की धड़कन रुकते ही धैर्य भागा मिलने, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़!!

मन्नत: विक्रांत (अदनान खान) की गंभीर हालत से टूटा परिवार, धैर्य ने भाई से आंखें खोलने की भावुक गुहार लगाई, ‘मन्नत’ के आने वाले ट्रैक में दर्शकों को बेहद भावुक और दर्दभरा ड्रामा देखने को मिलेगा, जब भयानक हादसे के बाद विक्रांत की जिंदगी मौत और जिंदगी के बीच झूलती नजर आएगी। अस्पताल का माहौल पूरी तरह तनाव और डर से भर जाएगा, क्योंकि डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश करेंगे और परिवार उम्मीद खोता नजर आएगा।

ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब इलाज के दौरान अचानक विक्रांत की हालत बिगड़ जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि कुछ पलों के लिए उसकी धड़कन रुक गई थी, जिसे सुनकर सभी के होश उड़ जाते हैं। यह खबर सुनते ही मन्नत पूरी तरह टूट जाती है और खुद को संभाल नहीं पाती। विक्रांत को बेहोश हालत में जिंदगी के लिए लड़ते देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगती है।

उधर, नीतू भी बेहद भावुक हो जाती है और विक्रांत की इस हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराती है। वह मानती है कि अगर आज उसका बेटा इस हालत में है तो कहीं न कहीं इसके पीछे वही जिम्मेदार है। अस्पताल में डॉक्टरों की गंभीर बातें सुनकर पूरे परिवार में घबराहट फैल जाती है।

इसी बीच, हादसे की खबर मिलते ही धैर्य तुरंत अस्पताल पहुंचता है। दोनों भाइयों के बीच चाहे कितनी भी गलतफहमियां और मनमुटाव रहे हों, लेकिन विक्रांत को इस हालत में देखकर धैर्य अंदर से बुरी तरह टूट जाता है।

धैर्य ने विक्रांत को दिया भावुक हौसला, परिवार को सताने लगा नए संकट का डर, अस्पताल में एक बेहद भावुक पल आता है जब धैर्य बेहोश पड़े विक्रांत के पास खड़ा होकर उसे जिंदगी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करता है। वह रोते हुए विक्रांत से कहता है कि वह उठ जाए और फिर से उससे लड़ाई करे। धैर्य कहता है कि अगर विक्रांत को उससे नाराज़ रहना है या उसे डांटना है, तो उसे अपनी आंखें खोलकर एक बार फिर उससे बात करनी होगी।

धैर्य का यह भावुक टूटना अस्पताल में मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर देता है। मन्नत भी दोनों भाइयों के गहरे रिश्ते को देखकर और ज्यादा भावुक हो जाती है। वहीं परिवार को डर सताने लगता है कि अगर इस मुश्किल समय में भावनाओं में बहकर फैसले लिए गए, तो आगे और बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

अब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या विक्रांत को होश आएगा और क्या यह दर्दनाक घटना आखिरकार पूरे परिवार को फिर से एकजुट कर पाएगी।अपने पसंदीदा शोज़ के और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें केवल tellyexpress.com के साथ।