
इशानी: अनुराग (करम राजपाल) हुआ इशानी (मेघा चक्रवर्ती) और अभिषेक की नज़दीकियों से चिढ़ा, प्यार में दूरी का ड्रामा शुरू, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप इशानी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। इशानी और अनुराग का रिश्ता गहराता जा रहा है लेकिन अब नए ड्रामे की एंट्री होने वाली है। अनुराग पहले ही इशानी के शाश्वत का साथ देने से परेशान है।
अनुराग को डर है कि कहीं वह इशानी को न खो दे। वह उससे सफाई मांगता है, जबकि इशानी अब बार-बार अपनी सफाई देते-देते थक चुकी है। अनुराग और इशानी के रिश्ते पर नया संकटअनुराग और इशानी का रिश्ता मुश्किल दौर से गुज़र रहा है। इसी बीच वकील अभिषेक की एंट्री होती है।
अभिषेक शाश्वत के केस में इशानी की मदद कर रहा है, लेकिन असल में उसकी दिलचस्पी इशानी में है। उसे स्कूल के समय से इशानी पसंद थी और अब उसका पुराना प्यार फिर से जाग उठता है।
अनुराग को जब ये बात पता चलेगी तो नया लव ट्रायंगल ड्रामा शुरू होगा। हालात और गहरे होंगे और कहानी में ड्रामा और भी बढ़ जाएगा।ज़ुड़े रहिए tellyexpress.com से और पाएं हर नई अपडेट।