वसुधा : देवांश और वसुधा का चुपके-चुपके डांडिया रोमांस, चंद्रिका को हुआ शक!!

वसु धा: देवांश (अभिषेक शर्मा) और वसुधा (प्रिया ठाकुर) का रोमांटिक डांडिया डांस, प्यार के सच का धमाका होने का समय, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप वसुधा कहानी में बड़ा ट्विस्ट और ड्रामा लाने वाला है। देवांश और वसुधा की कहानी अब दिलचस्प मोड़ पर है, दोनों का प्यार हद से ज्यादा गहरा होता जा रहा है और वे इसे ऑफिशियल करना चाहते हैं।

जी हाँ, देवांश इसकी पूरी प्लानिंग कर रहा है और दशहरा सेलिब्रेशन के बीच चंद्रिका के सामने अपने प्यार का सच बताना चाहता है।देवांश और वसुधा का डांडिया सेलिब्रेशन, देवांश वसुधा को पारंपरिक लहंगे-चोली में देख कर मंत्रमुग्ध हो जाता है और उसकी जमकर तारीफ करता है।

दोनों चंद्रिका की नज़रों से छुपकर साथ में डांडिया खेलने की कोशिश करते हैं। लेकिन चंद्रिका उनकी नज़दीकियों को नोटिस कर लेती है, हालांकि वह ज्यादा ध्यान नहीं देती।

अब ये मोमेंट जल्द ही आइकॉनिक बनने वाला है। क्या देवांश और वसुधा का प्यार सबके सामने आ जाएगा?बने रहिए tellyexpress.com के साथ और पाएं हर अपडेट सबसे पहले।