
इशानी : इशानी (मेघा चक्रवर्ती) ने शाश्वत के लिए सेंगुप्ता हाउस में रुकने का किया फैसला, रिश्ते को मिल सकता है दूसरा मौका, स्टार प्लस के पॉपुलर डेली सोप इशानी में कहानी एक बड़ा मोड़ लेने वाली है।
पिहू और सिद्धार्थ की शादी हो चुकी है और घर में खुशी का माहौल है। शाश्वत इशानी का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता नहीं थक रहा। उसे पता है कि जब उसके साथ कोई नहीं था, तब सिर्फ इशानी ही उसके साथ खड़ी रही और उसी की कोशिशों की वजह से आज वो जिंदा है।
शाश्वत और इशानी की नई शुरुआतशाश्वत को यह भी मलाल है कि उसकी वजह से इशानी और अनुराग का रिश्ता टूट गया। इसलिए वह इशानी से रिक्वेस्ट करता है कि वह सेंगुप्ता हाउस में ही रुक जाए। इशानी भी मान जाती है क्योंकि शाश्वत अभी ठीक नहीं है और पिहू भी जल्द ही घर छोड़कर जाने वाली है। ऐसे में वह मदद के लिए रुकने को तैयार हो जाती है।
शाश्वत खुश है और उसे एहसास होता है कि उसने कितनी कीमती इंसान को खो दिया था। वह इशानी की दोस्ती दोबारा बढ़ाता है और इशानी भी इसे स्वीकार कर लेती है।
अब सवाल ये है—क्या ये सिर्फ दोस्ती है या उनके पुराने रिश्ते को नया मौका मिलने वाला है?आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए tellyexpress.com के साथ!