
वसुधा : बड़े ठाकुर ने देव (अभिषेक शर्मा) और वसुंधरा (प्रिया ठाकुर) के रिश्ते को दी मंजूरी, अब चंद्रिका करेगी बखेड़ा, ज़ी टीवी के पॉपुलर डेली सोप वसुधा में कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है।देव और वसुधा का रिश्ता अब बड़े ठाकुर के सामने आ चुका है। इस खुलासे के झटके से बड़े ठाकुर को हार्ट अटैक भी आ गया था।
देव और वसुधा, बड़े ठाकुर के ठीक होने के बाद उनसे माफी मांगते हैं, लेकिन बड़े ठाकुर उन्हें माफ़ करने के साथ आशीर्वाद भी देते हैं।देव और वसुधा का सच चंद्रिका के सामने रखने की तैयारी, बड़े ठाकुर को अब सिर्फ चंद्रिका की नाराज़गी का डर सता रहा है।
वो चाहते हैं कि देव खुद चंद्रिका को ये सच बताए और उससे वसुधा के लिए मंजूरी भी ले।देव वादा तो करता है, लेकिन उसे पता है कि ये राह आसान नहीं होगी। वसुधा बड़े ठाकुर से बस इतना कहती है कि वो अपना आशीर्वाद बनाए रखें, उनका प्यार हर इम्तिहान पार कर लेगा।
चंद्रिका के गुस्से से क्या नया तूफ़ान उठेगा? देखना दिलचस्प होगा।