
इशानी : इशानी (मेघा चक्रवर्ती) ने अनुराग (करम राजपाल) को बचाने का लिया प्रण, शाश्वत को दी सख्त चेतावनी स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप इशानी कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। अनुराग और इशानी को पीहू की आत्महत्या और पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की चौंकाने वाली खबर मिलती है।
अनुराग और इशानी तुरंत अस्पताल पहुँचते हैं और यहाँ शाश्वत उन पर भड़क जाता है, जिससे हालात और बिगड़ जाते हैं। अनुराग को मुसीबत से बचाने का इशानी का प्रण, पुलिस शाश्वत द्वारा दर्ज किए गए केस के मुताबिक अनुराग को गिरफ्तार कर लेती है। शाश्वत, इशानी को चेतावनी देता है कि अब वह उसकी ज़िंदगी बर्बाद कर देगा।
इशानी, शाश्वत से केस वापस लेने की गुज़ारिश करती है क्योंकि अनुराग किसी भी चीज़ के लिए ज़िम्मेदार नहीं है, लेकिन शाश्वत साफ़ मना कर देता है।
अब इशानी यह चुनौती स्वीकार करती है कि वह हर हाल में शाश्वत को सबक सिखाएगी और अनुराग को बचाएगी—चाहे इसके लिए उसे किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े।