
वसुधा : वसुधा (प्रिया ठाकुर) ने मौत की गिनती शुरू की, देवांश (अभिषेक शर्मा) से दूर रहने का लिया प्रण, ज़ी टीवी का पॉपुलर डेली सोप वसुधा कहानी में बड़ा मोड़ लाने वाला है। वसुधा को अपने खतरनाक भाग्य के बारे में पता चलता है कि वह देवांश की ढाल बनकर उसकी रक्षा करेगी। पंडित जी वसुधा को आने वाली बड़ी विपत्ति की चेतावनी देते हैं।
वसुधा देवांश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार है और अब अपने आखिरी दिनों की गिनती शुरू कर चुकी है, लेकिन वह यह बात देवांश को नहीं बता सकती।
वसुधा इस सच्चाई को देवांश से छिपाने की कोशिश करती है और उससे दूर रहने लगती है, जबकि देवांश शक करने लगता है और उससे सवाल करता है।
वसुधा और देवांश का प्यार बनेगा त्रासदी की वजह, देवांश वसुधा से पूछता है कि वह उससे आखिर कौन-सा राज़ छुपा रही है, जिसकी वजह से उसकी आँखों में आँखें डालकर भी नहीं देख पा रही। अब आगे क्या नया ड्रामा और तबाही आने वाली है?
क्या देवांश वसुधा के इस घातक खतरे के बारे में जान पाएगा?क्या देवांश वसुधा की ढाल बनकर उसे बचा पाएगा और अपने प्यार को साबित कर पाएगा?