
इशानी : शाश्वत ने पिहू को दिलाने का वादा किया अनुराग (करम राजपाल) का प्यार, इशानी (मेघा चक्रवर्ती) की ज़िंदगी बर्बाद, स्टार प्लस का लोकप्रिय धारावाहिक इशानी कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है।
इशानी और अनुराग की प्रेमकहानी गहरी होती जा रही है। दोनों एक-दूसरे से बेहद मोहब्बत करते हैं और शादी करने की योजना बना रहे हैं। इशानी ने तो शाश्वत के खिलाफ़ तलाक़ तक का केस दायर कर दिया है और ज़िंदगी में आगे बढ़ने के लिए तैयार है, लेकिन पिहू की आत्महत्या का कदम सबकुछ बिगाड़ देगा।
पिहू और शाश्वत की गंदी चाल, इशानी–अनुराग का प्यार संकट मेंपिहू, अनुराग के लिए आत्महत्या की कोशिश करती है और यह देखकर शाश्वत टूट जाता है। वह पिहू से वादा करता है कि वह हर हाल में अनुराग को उसके लिए हासिल करेगा।
अब शाश्वत तलाक़ देने से इनकार करेगा और कसम खाएगा कि जब उसकी बेटी पिहू दुखी है तो वह इशानी को उसके प्यार में कभी खुश नहीं रहने देगा।
शाश्वत इशानी और अनुराग की प्रेम कहानी में सबसे बड़ी बाधा बन जाएगा और पिहू इसकी असली वजह होगी।आगे की रोमांचक कड़ियों के लिए जुड़े रहिए टेलीएक्सप्रेस डॉट कॉम के साथ।