
जाने अनजाने हम मिले: कीर्ति और ध्रुव की शगुन सेरेमनी, वायरल तस्वीरों के डर से राघव (भरत अहलावत) और कीर्ति परेशान, ज़ी टीवी का लोकप्रिय डेली सोप जाने अनजाने हम मिले आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला है।
रीत और राघव की प्यार भरी नज़दीकियां बढ़ रही हैं और सब कुछ ठीक चल रहा है, लेकिन इसी बीच एक बड़ा खतरा सामने आने वाला है।राघव को उसकी और कीर्ति की कुछ निजी तस्वीरें मिलती हैं, जिन्हें देखकर वह हैरान रह जाता है। वह तुरंत कीर्ति से सवाल करता है, जो खुद भी डरी हुई होती है।
कीर्ति और ध्रुव की शादी तय हो चुकी है और अब उनकी शगुन सेरेमनी होने वाली है। कीर्ति को डर है कि अगर ये तस्वीरें सामने आ गईं तो उसका रिश्ता टूट सकता है।राघव कीर्ति को भरोसा दिलाता है कि वह पूरी कोशिश करेगा कि ये तस्वीरें लीक न हों, लेकिन अंदर ही अंदर वह खुद भी घबराया हुआ है।
कीर्ति और ध्रुव की शगुन सेरेमनीकीर्ति की शगुन सेरेमनी तो हो जाती है, लेकिन इस खुशी के मौके पर एक अशुभ घटना हो जाती है। कीर्ति डर के मारे राघव की ओर देखने लगती है।राघव और कीर्ति दोनों अपने अतीत से डर रहे हैं और उन्हें आशंका है कि कहीं उनका अतीत उनके वर्तमान को बर्बाद न कर दे।
आख़िर इन तस्वीरों को लीक करने के पीछे कौन है और उसका राघव व कीर्ति से क्या मकसद है?और भी दिलचस्प अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।