वसुधा: क्या! वसुधा ने पाई देव की नफ़रत, खेला तबाही का खेल!

वसुधा (प्रिया ठाकुर) बनी बुरी, देव (अभिषेक शर्मा) की नफ़रत पाने की कोशिश, ज़ी टीवी का लोकप्रिय डेली सोप वसुधा आने वाले एपिसोड्स में कहानी में बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ लाने वाला है।देव और वसुधा का रिश्ता ज़िंदगी की चुनौतियों की वजह से लगातार मुश्किलों से गुजर रहा है।

चंद्रिका अपने बेटे को इस हाल में देख नहीं पा रही है।चंद्रिका देव की परेशानियों के लिए वसुधा को ज़िम्मेदार ठहराती है और ताना मारती है कि देव अब कम प्रोफाइल वाली नौकरियां करने को मजबूर हो गया है। यह सब देखकर वसुधा भी अंदर से टूट जाती है और खुद को दोषी मानने लगती है।

देव और वसुधा की अगली बड़ी तबाहीदेव की भलाई के लिए वसुधा एक बड़ा फैसला लेती है और चंद्रिका से वादा करती है कि वह देव के साथ अपना रिश्ता खत्म कर देगी।चंद्रिका वसुधा को 15 दिनों का समय देती है।

इसके बाद वसुधा जानबूझकर बुरा और रूखा व्यवहार करने लगती है, जिससे देव हैरान और परेशान हो जाता है।वसुधा यह सब जानबूझकर कर रही है ताकि वह देव की नफ़रत हासिल कर सके और उसे खुद से दूर कर दे।

लेकिन क्या वसुधा अपने इस खतरनाक प्लान में कामयाब हो पाएगी?आने वाले एपिसोड्स में और भी बड़े ट्विस्ट्स देखने को मिलेंगे। जुड़े रहिए सिर्फ tellyexpress.com के साथ।