
झनक : ऋषि (राजवीर सिंह) और झनक (रिया शर्मा) की लव केमिस्ट्री ने मचाया बवाल, अदिति ने छिपे इरादों से देखा सब, स्टार प्लस के पॉपुलर डेली सोप झनक में कहानी बड़ा धमाका करने वाली है।
ऋषि और झनक की कहानी अब और ज़्यादा इंटेंस होती जा रही है और सबकुछ तब बदल जाता है जब अदिति को अपने किडनैपिंग और गुम होने का सच पता चलता है। अदिति को मालूम पड़ता है कि नूतन ने ही उसकी जान बचाई थी और अब वो अनिरुद्ध और अर्शी पर गुस्सा निकालती है।
ऋषि और झनक एक ही घर में रह रहे हैं और दोनों के बीच की आग जैसी केमिस्ट्री अब सबके सामने आने लगी है।अदिति और झनक का अगला बड़ा टकराव, अदिति चाहकर भी इनके बीच कुछ नहीं कर पा रही। ऋषि हर मौके पर झनक का साथ दे रहा है और दोनों अब पहले से ज़्यादा करीब आने वाले हैं।
ऋषि तो झनक का एडमिशन भी बेस्ट मेडिकल कॉलेज में करवाने की तैयारी में है, और ये देखकर अदिति आग, बबूला हो जाती है… लेकिन कर कुछ नहीं पाती। अदिति ये सब चुपचाप देखने का फैसला करती है क्योंकि उसके दिमाग में इससे भी बड़ा गेम चल रहा है।
अब देखना ये है कि आगे कौन सा तूफ़ान आने वाला है! और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com के साथ!