
तुम से तुम तक : आर्या (शरद केलकर) और अनु (निहारिका चौकसी) पर चली गोली, सामने आई जानलेवा त्रासदी, ज़ी टीवी के पॉपुलर डेली सोप तुम से तुम तक की कहानी अब बड़ा मोड़ लेने वाली है। आर्या और अनु का रिश्ता गहराता जा रहा है और करवाचौथ के दिन सबकुछ बदलने वाला है।
आर्या अपनी सुरक्षा को दांव पर लगाकर अनु का व्रत तुड़वाने पहुंचता है। दोनों एक रोमांटिक पल शेयर करते हैं। इधर जलंदर को अपनी साजिश अंजाम देने का मौका मिल चुका है। वह अपने शूटर को आदेश देता है कि आर्या को मार गिराया जाए।
आर्या और अनु के प्यार की अग्निपरीक्षाशूटर आर्या पर सही निशाना साध लेता है और खेल शुरू होता है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर होता है। अनु उसके सामने आ जाती है। आर्या की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली अनु उसे मरता नहीं देख पाती और खुद को उसके सामने खड़ा कर देती है।
अनु को गोली लगती है और वह खून से लथपथ ज़मीन पर गिर जाती है। आर्या यह देखकर सन्न रह जाता है। वह अनु को अपनी बाहों में उठाकर तत्काल अस्पताल की ओर भाग पड़ता है।
क्या आर्या अनु की जान बचा पाएगा? या अनु की जिंदगी यहीं खत्म हो जाएगी?ऐसे ही और चौंकाने वाले अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए सिर्फ़ tellyexpress.com के साथ!