
झनक : ऋषि (राजवीर सिंह) ने अदिति संग छेड़ी मस्ती, झनक (रिया शर्मा) को हुई जलन, क्या करेगी अपने प्यार का इज़हार? स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप झनक कहानी में बड़ा धमाका लेकर आने वाला है।
ऋषि और झनक का प्यार दबा हुआ है, वहीं अदिति आगे बढ़ रही है और ऋषि के साथ हैप्पी कपल मोमेंट्स शेयर कर रही है। ऋषि ने कई बार झनक को अपने प्यार का इज़हार करने की कोशिश की, लेकिन झनक ने उसे ठुकरा दिया और कहा कि वह अदिति पर ध्यान दे।
ऋषि अब पीछे हटने की बजाय झनक को उसके प्यार का एहसास कराने की ठान लेता है और अदिति के घर पगफेरा रस्म के लिए पहुँचता है। ऋषि और झनक की मोहब्बत का अगला इम्तिहान, ऋषि अब अदिति से फ्लर्ट करता है और एक परफेक्ट कपल ड्रामा रचता है ताकि झनक को जलन हो और ठीक वैसा ही होता है।
झनक यह सब बर्दाश्त नहीं कर पाती, ऋषि को किसी और के साथ देखकर वह बेचैन हो जाती है। क्या ऋषि की यह चाल कामयाब होगी? क्या झनक आखिरकार अपने दिल की बात ऋषि से कह देगी?आगे की मजेदार अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए tellyexpress.com से।