अनुपमा : समर की पुण्यतिथि पर अंश का भावुक होकर टूटना, पराग ने निभाया पिता का फर्ज़!!

अनुपमा : समर (सागर परेख) को याद कर भावुक हुआ अंश, पराग (राहिल आज़म) ने दिया पिता का स्नेह, स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप अनुपमा कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आ रहा है। अनुपमा और उसकी सहेलियाँ गर्ल्स ट्रिप पर निकली हुई हैं और यहाँ अंश, पराग, बापूजी और प्रेम साथ में घर पर रह रहे हैं।

लड़के आपस में खुश हैं, पराग और प्रेम पिता-पुत्र का प्यारा रिश्ता साझा करते हैं। अंश उन्हें देखता है और भावुक हो जाता है।अंश की आँखों से आँसू निकल आते हैं और प्रेम घबरा जाता है। अंश बताता है कि उन्हें देखकर उसे अपने पापा की याद आ रही है।

अंश खुलासा करता है कि आज उसके पिता समर की पुण्यतिथि है और वह उन्हें बहुत याद कर रहा है। वह कहता है कि काश उसे भी अपने पिता का प्यार मिलता। यह सुनकर पराग बेहद भावुक हो जाता है।

पराग और अंश का भावुक पलपराग अंश को गले लगाता है और कहता है कि वह उसका भी पिता है, जैसे प्रार्थना का है। पराग अंश से कहता है कि अब कभी खुद को अनाथ मत कहना।

अंश, पराग और प्रेम भावुक पल साझा करते हैं और रिश्तों की तस्वीर बदलने लगती है, जिसे वसुंधरा बिल्कुल पसंद नहीं करती।आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए tellyexpress.com से।