झनक : झनक मौत के कगार पर, अदिति ने ऋषि से कहा – चुनो, मुझे या झनक को!!

झनक: झनक (रिया शर्मा) की अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग, अदिति (ट्विंकल अरोड़ा) ने ऋषि को दी चेतावनी – करो फ़ैसला स्टार प्लस का पॉपुलर शो झनक कहानी में बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है। ऋषि झनक को अस्पताल लेकर भागता है और उसकी नाज़ुक हालत देखकर घबरा जाता है। वह कुछ सोच ही नहीं पाता।

डॉक्टर झनक के लिए कंसेंट फ़ॉर्म पर साइन करने को कहते हैं और ऋषि अदिति से इजाज़त माँगता है, लेकिन अदिति उस पर भड़क उठती है।ऋषि की दुविधा – झनक की ज़िम्मेदारी या अदिति का प्यार?ऋषि अदिति का गुस्सा देखकर हैरान रह जाता है, क्योंकि वह उसे मुश्किल स्थिति में डाल देती है।

अदिति ऋषि से कहती है कि या तो वह झनक को चुने या उसे। ऋषि उससे स्थिति को समझने की गुज़ारिश करता है, क्योंकि झनक मौत के बिस्तर पर है।लेकिन अदिति सुनने को तैयार नहीं।

क्या ऋषि अदिति को चुनेगा और झनक को मरने देगा?और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए, सिर्फ़ tellyexpress.com पर।