
क्योंकि सास भी कभी बहू थी: मिहिर ने अपनी दुविधा नोइना से साझा की, तुलसी (स्मृति ईरानी) हुई मायूस स्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप क्योंकि सास भी कभी बहू थी कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आने वाला है।
तुलसी और मिहिर एक परफेक्ट कपल हैं लेकिन नोइना की मौजूदगी उनके रिश्ते में दूरियाँ पैदा कर रही है। हालांकि तुलसी उनकी दोस्ती को समझने की कोशिश करती है।तुलसी जानती है कि मिहिर सिर्फ उसी से प्यार करता है और नोइना उसके लिए सिर्फ़ एक दोस्त है, लेकिन इस बार हालात बदलते नज़र आ रहे हैं।
मिहिर और नोइना की दोस्ती से तुलसी आहत, मिहिर, परी की चोरी और उससे फैले हंगामे को लेकर परेशान है। नोइना उसकी दुविधा देखती है और उससे सीधे सवाल करती है। शुरुआत में मिहिर कुछ भी बताने से कतराता है लेकिन नोइना उसे उनकी दोस्ती की याद दिलाती है। आखिरकार मिहिर सब कुछ बता देता है।
नोइना मिहिर को सलाह देती है कि परी से सीधे पूछने के बजाय उसे खुद सच बोलने का मौका दे। नोइना की यह सलाह कमाल कर जाती है।मिहिर, नोइना की तारीफ़ करता है और उसका शुक्रिया अदा करता है, वहीं तुलसी एक पल के लिए जलन महसूस करती है क्योंकि वह रिश्तों की बदलती सच्चाई देख सकती है।और भी रोमांचक अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए, सिर्फ़ tellyexpress.com पर।