झनक : ऋषि ने आदिति के प्यार से ऊपर रखा झनक का हक, किया अनिरुद्ध का पर्दाफाश!!

झनक : ऋषि (अर्जित तनेजा) ने झनक (रिया शर्मा) का साथ दिया अनिरुद्ध के खिलाफ, आदिति ने किया प्यार पर सवालस्टार प्लस का पॉपुलर डेली सोप झनक कहानी में बड़ा मोड़ लेकर आने वाला है।

ऋषि और झनक की ज़िंदगी और भी उलझने वाली है। ऋषि, झनक की माँ नूतन को लाने के लिए गाँव पहुँचता है लेकिन वहाँ उसे एक और बड़ा सच पता चलता है।

ऋषि को झनक और अनिरुद्ध के खून के रिश्ते का राज़ मिलता है और वह नूतन की आखिरी इच्छा पूरी करने की कसम खाता है।नूतन चाहती है कि झनक को बेटी का हक मिले और इसी के चलते ऋषि, अनिरुद्ध से सीधा सामना करता है।

ऋषि की अनिरुद्ध को आखिरी चेतावनीअनिरुद्ध, ऋषि से कहता है कि आदिति की खुशी और शांति के लिए इस सच को छुपाए रखे लेकिन ऋषि इंकार कर देता है।

ऋषि अनिरुद्ध से सवाल करता है कि झनक की खुशी का क्या? नूतन की आखिरी इच्छा का क्या? और उसे सच उजागर करने की चेतावनी देता है।

अब देखना होगा कि क्या आदिति इस सच को सह पाएगी? क्या ऋषि एक बार फिर आदिति से ज़्यादा झनक को चुनेगा?स्टे ट्यून फॉर मोर एक्साइटिंग अपडेट्स ऑनली ऑन टेलीएक्सप्रेस डॉट कॉम।